Kotak Bank के कार्ड से डीजल-पेट्रोल भरवा रहे तो ये खबर आपके लिए, लिमिट क्रॉस की तो लगेगा चार्ज
1 जून 2025 से कोटक महिंद्रा बैंक कुछ खास क्रेडिट कार्डों पर नया नियम लागू करने जा रहा है. अब अगर कोई ग्राहक अपने कार्ड से महीने भर में तय सीमा से ज्यादा पेट्रोल-डीजल (ईंधन) खरीदता है, तो उसे उस अतिरिक्त खर्च पर 1% का चार्ज देना होगा. ये नियम सभी कार्डों पर लागू नहीं है, बल्कि कुछ चुनिंदा कार्डों पर ही लागू होगा. अलग-अलग कार्ड के लिए ये सीमा भी अलग-अलग तय की गई है.
पेट्रोल-डीजल की कीमतें वैसे ही आम आदमी के बजट पर असर डालती हैं, और बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड से ईंधन खरीदते हैं. ऐसे में अगर कोई तय सीमा से ज्यादा खर्च करता है, तो उस पर 1% एक्स्ट्रा चार्ज लग जाएगा. बैंक का कहना है कि इससे उन लोगों की आदतें नियंत्रित की जा सकेंगी जो क्रेडिट कार्ड से जरूरत से ज्यादा ईंधन खर्च कर लेते हैं, खासकर उन कार्डों से जो रिवॉर्ड या कैशबैक देते हैं.
कुछ कार्ड ऐसे हैं जिन्हें इस नए चार्ज से छूट मिली है. जैसे White Reserve, Kotak Solitaire, Kotak Infinite, Kotak Signature, IndianOil Kotak Credit Card और Myntra Kotak Credit Card — इन पर 1% वाला नया शुल्क नहीं लगेगा, चाहे जितना भी ईंधन खर्च किया जाए.
बाकी कार्डों के लिए लिमिट तय की गई है. अगर White Signature, Privy League Signature और Kotak IndiGo 6E XL Rewards Credit Card वाले लोग महीने में ₹50,000 से ज्यादा का ईंधन खर्च करते हैं, तो उन्हें 1% एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा. वहीं, Mojo Platinum, Zen Signature, Royale Signature, PVR INOX, 6E Rewards IndiGo, Kotak BIZ और NRI Royale Signature कार्ड के लिए यह सीमा ₹35,000 रखी गई है.
इसके अलावा, 1 जून 2025 से कोटक बैंक ने कई कार्डों पर फ्यूल सरचार्ज छूट (fuel surcharge waiver) की शर्तें भी बदल दी हैं. यानी अब अगर ग्राहक को पेट्रोल पंप पर सरचार्ज से छूट चाहिए, तो उसे नई शर्तों को पूरा करना होगा. यह बदलाव उन लोगों को सीधे प्रभावित करेगा जो हर महीने अपने कार्ड से पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं.
उत्पाद (क्रेडिट कार्ड) | मौजूदा सीमा (फ्यूल सरचार्ज छूट के लिए) | संशोधित सीमा (1 जून 2025 से) |
Kotak Solitaire Credit Card | ₹400 से ₹7,500 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹10,000 | ₹400 से ₹7,500 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹10,000 |
White Reserve, Kotak Infinite | ₹400 से ₹4,000 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹4,500 | ₹400 से ₹7,500 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹4,500 |
White Credit Card | ₹500 से ₹3,000 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹3,500 | ₹400 से ₹7,500 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹4,500 |
Privy League Signature (फ्री वेरिएंट) | ₹400 से ₹4,000 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹4,500 | ₹400 से ₹7,500 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹4,500 |
Privy League Signature (पेड वेरिएंट) | ₹400 से ₹4,000 के बीच, महीने में अधिकतम छूट ₹300 | ₹400 से ₹7,500 के बीच, महीने में अधिकतम छूट ₹300 |
Mojo Platinum, Zen Signature, Royale Kotak Signature, NRI Royale Signature, Kotak Signature | ₹500 से ₹3,000 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹3,500 | ₹500 से ₹5,000 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹3,500 |
League Platinum, 811 #Dream Different, Kotak 811 Credit Card | ₹500 से ₹3,000 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹3,500 | ₹500 से ₹4,000 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹3,500 |
Indian Oil Kotak Credit Card | केवल IOCL पेट्रोल पंप पर ₹100 से ₹5,000 तक, प्रति स्टेटमेंट साइकल अधिकतम छूट ₹100 | वही — कोई बदलाव नहीं |
Delight Platinum | ₹400 से ₹4,000 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹4,500 | वही — कोई बदलाव नहीं |
Kotak BIZ | ₹500 से ₹3,000 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹2,500 | ₹500 से ₹5,000 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹2,500 |
Myntra Kotak Credit Card | ₹500 से ₹3,000 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹3,500 | वही — कोई बदलाव नहीं |
Veer Platinum, Veer Select, Fortune | ₹500 से ₹3,000 के बीच, सालाना अधिकतम छूट ₹3,500 | वही — कोई बदलाव नहीं |